चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डॉ अर्चना शर्मा ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के जयपुर ग्रेटर नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां निकाली तथा सभाएं संबोधित की

October 31, 2020

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयर पर्सन तथा मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही डॉ अर्चना शर्मा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से जयपुर ग्रेटर नगर निगम हेतु कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैलियों में भाग लिया तथा सभाओं को संबोधित कर आमजन से कांग्रेस प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन देने की अपील की

उन्होंने कहा कि जन समर्थन को देखते हुए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर बोर्ड बनाएगी तथा सरकार एवं जनता के बीच विकास की कड़ी पुनः स्थापित होगी

डॉ अर्चना शर्मा ने प्रातः 8:00 बजे चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 125 से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शर्मा के समर्थन में रैली में भाग लिया तथा सभा को संबोधित किया

वार्ड नंबर 127 से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कविता छबलानी तथा वार्ड नंबर 130 से कांग्रेस प्रत्याशी राजुला सिंह के समर्थन में मालवीय नगर क्षेत्र में आयोजित रैलियों का नेतृत्व किया तथा सभाओं को संबोधित किया।

न्यू लाइट कॉलोनी में वार्ड नंबर 129 से करण गुर्जर के पक्ष में सभा आयोजित की
तथा वार्ड 128 से अनिल कुमार जैन के समर्थन में बसंत विहार कॉलोनी में सभा को संबोधित किया

वार्ड नंबर 132 से रेखा बैरवा के समर्थन में आयोजित रैली का नेतृत्व किया तथा झालाना ग्राम में जनसभा को संबोधित किया।

बजाज नगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 124 शेख करण शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील जनसभा में की।

बरकत नगर से 137 वार्ड नंबर प्रत्याशी केशव शर्मा तथा टोंक फाटक से वार्ड नंबर 141 अभिषेक सैनी, एवं वार्ड नंबर 140 से तारा बेनीवाल, वार्ड नंबर 136 से गीता बैरवा, करतारपुरा में वार्ड नंबर 144 से महेंद्र पाल सिंह होंगे गुनिया के समर्थन में रैली एवं सभाएं की।

भाई जी की कोठी में वार्ड नंबर 139 से अजय डागर तिलक नगर में वार्ड नंबर 148 से राजेश सारस्वत राजा पाल राम गली में वार्ड नंबर 149 से तृप्त कौर कठपुतली नगर कच्ची बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नंबर 147 भरत कुमार मेघवाल स्वेज फार्म से, 146 से कांग्रेस प्रत्याशी कृतिका शर्मा तथा वार्ड नंबर 146 से चांद सैनी, लाल कोठी वार्ड नंबर 142 से चंद्र प्रकाश कुमावत, बापू नगर के शिवाड़ एरिया से ममता यादव वार्ड नंबर 138 के पक्ष में आयोजित रैलियों का नेतृत्व किया तथा आयोजित जनसभा में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Top Best Digital Marketing Agency in Jaipur, Digital Marketing Company Services
Previous Story

Leading Digital Marketing Agency in Jaipur

Custom Printed T-shirts Jaipur, T-shirt Printing Services in Jaipur
Next Story

Best Custom T-shirt Printing Service in Jaipur

Go toTop